गुरुवार, 11 जुलाई 2024

बारिश का मौसम

 कहीं कुछ है भींगा जतन कीजिए

है बारिश का मौसम यतन कीजिए

 

आज बादल है बरसा तो उभरी बूंदे

घटा घनघोर तरसी उठी हैं उम्मीदें

भींगना है या छुपना मनन कीजिए

है बारिश का मौसम यतन कीजिए

 

मेघ गर्जन बूंद नर्तन निखरती विधाएं

सज उठी प्रकृति खिल बिहँसती जगाए

सजाऊँ कहें तो ना दमन कीजिए

है बारिश का मौसम यतन कीजिए

 

यह शीतल पवन खिला मन उपवन

बूंदें जितनी प्रबल उतना मन दहन

आग में न जल जाऊं शमन कीजिए

है बारिश का मौसम यतन कीजिए।

 

धीरेन्द्र सिंह

12.07.2024

09.40



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें