बुधवार, 31 जुलाई 2024

प्यास

 प्यास की हैं विभिन्न परिभाषाएं

प्यास से अर्जित विजय पताकाएं


मन से हो संवाद होता निर्विवाद

मन को कर आयोजित हो नाबाद

अपने कौशल की विभिन्न कलाएं

प्यास से अर्जित विजय पताकाएं


आस हो तो प्यास फिर विश्वास

बिना लक्ष्य चलती कहां है सांस

फांस कहीं अटका समझ ना आए

प्यास से अर्जित विजय पताकाएं


प्यास की बात और तुम्हारी न बात

ऐसा न हो दुश्मन के भी साथ

आस ना रहे तो जी कैसे पाएं

प्यास से अर्जित विजय पताकाएं।


धीरेन्द्र सिंह

01.08.2024

11.04