मंगलवार, 17 सितंबर 2024

चिरौरियाँ

 तत्व के महत्व की मनधारी मनौतियां

घनत्व में सत्व की रसधारी चिरौरियाँ

 

भावनाएं उन्मुक्तता के दांव चल रहीं

आराधनाएं रिक्तता की छांव तक रहीं

पुष्परंग सुगंध की भर क्यारी पंक्तियां

घनत्व में सत्व की रसधारी चिरौरियाँ

 

अस्तित्व के राग में चाहतों का फाग

व्यक्तित्व के निभाव में नातों की आग

तपिश तप खिल रहा कोई कहे घमौरियां

घनत्व में सत्व की रसधार चिरौरियाँ

 

कथ्य व्यक्त विमुक्त तथ्य कब निर्मुक्त

सुप्त गुप्त संयुक्त तृप्त तुंग तीरमुक्त

गूढ़ता लयबद्ध सुर ताल मिल औलिया

घनत्व में सत्व की रसधार चिरौरियाँ।

 

धीरेन्द्र सिंह

18.09.2024

16.15