बुधवार, 23 अगस्त 2023

चंद्रयान 3

 चांद चर्चा में चांदनी है ठिठकी

चंद्रयान 3 पर निगाहें हैं अटकी


इसरो का कमाल भारत का धमाल

चांदनी खड़ी है हाँथ में ले वरमाला

प्रज्ञान उतरेगा ढूंढने जल मटकी

चंद्रयान 3 पर निगाहें हैं अटकी


विज्ञान का जहान या जहां विज्ञान

सुरक्षित उतरेगा यह तीसरा चंद्रयान

विक्रम का निर्धारित क्रम गुणवत्ता गठी

चंद्रयान 3 पर निगाहें हैं अटकी


स्थिर तन स्क्रीन पर चंचल हैं निगाहें

उत्साह, उमंग फड़कती रह-रह बाहें

सफलता की शुभकामनाएं हैं पगी

चंद्रयान 3 पर निगाहें हैं अटकी।


धीरेन्द्र सिंह

23.08.2023

16.07