शनिवार, 7 जून 2025

चर्चा

 साहित्य का विकास एवं उन्नयन

सक्रिय पठन हो दीप्ति भरे गगन


पढ़ लिया फिर लाईक या टिप्पणी

ऐसे विभिन्न रचनाओं पर दो घड़ी

प्रश्न पूछिए जहां संशय भरे गहन

सक्रिय पठन हो दीप्ति भरे गगन


पाठक वर्ग होता है साहित्य चितेरा

उनके दिशानिर्देश रचें साहित्य सवेरा

रचना पर हो चर्चा रहे रचना मगन

सक्रिय पठन हो दीप्ति भरे गगन


कविता पर मिले कविता में प्रतिक्रिया

रचना के शब्द, वाक्य पर प्रश्न क्रिया

कितना सुखद होता लेखन करे मनन

सक्रिय पठन हो दीप्ति भरे गगन।


धीरेन्द्र सिंह

07.06.2025

22.43