शनिवार, 26 अगस्त 2023

स्त्री

 आप दिव्यता की एकमात्र कड़ी

जीव जिज्ञासा है स्त्रीत्व लड़ी


आरम्भ से जीत की रणदुदुम्भी

जीवन की है अभिनव जलकुंभी

इनका सानिध्य उपलब्धियां बड़ी

जीव जिज्ञासा है स्त्रीत्व लड़ी


आत्मा की ताज में वह बलवती

शैशव से वृद्धावस्था की सुमति

वह कौन जिसमें स्त्री न कड़ी

जीव जिज्ञासा है स्त्रीत्व लड़ी


मातृत्व का विशद गहन दुलार

प्रेयसी का सुगंधित मृदु अभिसार

जीवन यात्रा में पुष्प सी पड़ी

जीव जिज्ञासा है स्त्रीत्व लड़ी


ममता की समता सौम्य सुगंधित

मनवा की नम्रता कौन निबंधित

हृदय में यह दिव्यता है मढ़ी

जीव जिज्ञासा है स्त्रीत्व लड़ी।


धीरेन्द्र सिंह

26.08.2023

22.54