सोमवार, 30 सितंबर 2024

शब्द

 शब्दों में भावनाओं की है अदाकारी

पढ़ा जाए शब्दों में वह बतियां सारी


किस तरह के अक्षरों से शब्द बनाए

किस तरह के शब्दों से हैं भाव रचाएं

सत्य कुछ असत्य बस शब्द चित्रकारी

पढ़ा जाए शब्दों में वह बतियां सारी


बहुत श्रम लगता है शब्द को पकाना

बहुत कौशल चाहिए भाव शब्द सजाना

तब सजती रचना भर पाठक अंकवारी

पढ़ा जाए शब्दों में वह बतियां सारी


दिल कहे दिमाग तौले शब्द तैरते हौले

भाव गूंथते शब्द थिरकते कथ्य बिछौने

अभिव्यक्त बन कुशल हो बहुअर्थ धारी

पढ़ा जाए शब्दों में वह बतियां सारी।


धीरेन्द्र सिंह

30.09.2024

17.47, पुणे