बुधवार, 30 अप्रैल 2025

कश्मकश

 जिंदगी के कश्मकश में

चाहत किश्मिश सा स्वाद

किस्मत किसलय सा लगे

चहक किंचित घटे विवाद


पगुराते नयनों में गहि छवि

पलक नमी करे संवाद

प्रतीकात्मक भाव बन गए

परखे गहराई हर नाद


साथ पकड़कर जीवन चलता

हाँथ-हाँथ रचे नाथ

शाख-शाख पर कूदाफांदी

माथ-माथ नई बात


कितनी उलझन झनक रही

सुलझन गति भी निर्बाध

उतनी विलगन बढ़ती जाए

सुलगन में गल रहे मांद।


धीरेन्द्र सिंह

30.04.2025

22.53