शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

त्रिनेत्र

 या तो आंख मूंद लें या देखें अपना क्षेत्र

पढ़ लिए समझ लिए अब खोलना त्रिनेत्र


छः सात वर्ष की बच्चियां यौन देह क्रूरता

बालिका क्या समझे कैसे कौन है घूरता

कवि की रचना में काम अर्चना ही क्षेत्र

पढ़ लिया समझ लिया अब खोलना त्रिनेत्र


कौन कहां कैसे उलझाए, रहा है नया खेल

भोलापन सीखने के क्रम में, जाता बन भेल

कर्म अब विधर्म होकर सत्कर्म को करें अनेत्र

पढ़ लिया समझ लिया अब खोलना त्रिनेत्र


देह के सिवा भी हैं जीवन की कई समस्याएं

सब कुछ पा लेने को जबरन देह ही बिछा जाए

क्षद्म अब श्रृंगार, है कलुषित सौंदर्य अक्षेत्र

पढ़ लिया समझ लिया अब खोलना त्रिनेत्र।


धीरेन्द्र सिंह

27.09.2024

14.45



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें