शनिवार, 10 अगस्त 2024

राहुल आनंदा

 यह कैसा फंदा

राहुल आनंदा


बांग्लादेश के लोकप्रिय लोकगायक

लोकसंस्कृति के अच्छे कलानायक

वाद्य धुन मसल दंगा

राहुल आनंदा


आक्रमणकारी भी थे संगीत दीवाने

आपकी धुन पर गाए होंगे संग गाने

लोकसंगीत हतप्रभ शर्मिंदा

राहुल आनंदा


जब मरे होंगे मरा होगा लोकसंगीत

जातिवाद में भ्रमित होंगे सोचे जीत

लोकगीत जल लपट लंका

राहुल आनंदा


भारत के पड़ोसी यहभाव असंतोषी

मंदिर हिन्दू को रौंदे जो हैं नहीं दोषी

सर्वधर्म समभाव वंदना

राहुल आनंदा।


धीरेन्द्र सिंह

10.08.2024

17.11



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें