गुरुवार, 4 जुलाई 2024

टी 20

 टी20 विश्वकप वर्ष 24 विजेता नाबाद

समर्पित प्रतिभा का विश्वव्यापी निनाद


एकल प्रदर्शन ले अपने कौशल का साथ

दीवानगी इतनी कि प्रभावित दर्शक हाँथ

कभी नाम खिलाड़ी तो भारत जिंदाबाद

समर्पित प्रतिभा का विश्वव्यापी निनाद


कौन था सजाया रहस्य क्रिकेट सुलझाया

प्रतिभाओं को माँज दिव्य ऊर्जा जगाया

बुद्ध की एकाग्रचित्तता राम सा युद्ध नाद

समर्पित प्रतिभा का विश्वव्यापी निनाद


मुंबई मरीन ड्राइव असंख्य जनबल सुहाई

नवांकुर क्रिकेट प्रतिभा बैट बॉल अमराई

अपार भीड़ फिर आए ऐसे इसके भी बाद

समर्पित प्रतिभा का विश्वव्यापी निनाद।


धीरेन्द्र सिंह

05.07.2024

09.37



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें