गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

भाव गगरिया

 अजबक, उजबक, भाव गगरिया

लुढ़क, पुढ़क कर, गांव-नगरिया

पनिहारिन सा तृप्त, तृष्णा तट

तके लहरों की, मनमौजी डगरिया


भाव भूमि की, अभिनव ले तरंगें

टूटें किनारे पर आ, लंबी उमंगे

कितने फूटे घड़े, चांदनी अंजोरिया

अजबक, उजबक, भाव गगरिया


जल से तट या तट से जल है

किससे कौन, बना कब सबल है

हुंकार थपेड़ों के, तट वही नजरिया

अजबक, उजबक, भाव गगरिया


लहरों में रहता, प्रायः परिवर्तन

तट स्थायी, कोई ना हो आवर्तन

मजबूर चाह, राह पाने का जरिया

अजबक, उजबक, भाव गगरिया।


धीरेन्द्र सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें