बहत्तर घंटे से लगातार बरसात
भोर नींद खुली भय के हालात
लग रहा बादल फटा क्रोध जता
बारिश की गर्जना मौन रतजगा
भोर पांच तीस पर दूध का साथ
भोर नींद खुली भय के हालात
विद्यालय, महाविद्यालय बंद आज
जीवन मुम्बई का करे दो-दो हाँथ
मंथर पर जीवन घोर वर्षा का आघात
भोर नींद खुली भय के हालात
लोकल बंद होगी सड़क बन तालाब
दैनिक मजदूर दुखी सब लाजवाब
वर्षों बाद मुम्बई में है वर्षा उत्पात
भोर नींद खुली भय के हालात।
धीरेन्द्र सिंह
19.08.2025
05.57