बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

युद्ध

 यूक्रेन 

हिम्मत और हौसला

रूस

आधिपत्य का फैसला,


याद आया महाभरत

युद्ध कौशल की महारत

रणनीतियों का जलजला

यह विश्व कहां चला,


प्रखर वही व्यक्तित्व

है जिसका शीर्ष अस्तित्व

दूरदर्शी ना मनचला

रूस विश्व की कला,


वसुधैव कुटुम्बकम

विस्तारवाद का कदम

पढ़ाने की चतुर कला

भारत का हो भला,


बदल रही परिस्थितियां

अधूरा इतिहास दरमियाँ

कितना बहा और लगे गला

त्यजन, काल को गले लगा,


यूक्रेन

युद्ध कौशल आयातित

रूस

भारत भी सोचे कदाचित।


धीरेन्द्र सिंह

23.02.2022

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

दरमियाँ

 आह! प्रणय

ओह! प्रणय

भावनाओं की नर्मियाँ

दो दिलों के दरमियाँ;


मन के गुंथन

चाहत हो सघन

कैसी यह खुदगर्जियाँ

दो दिलों के दरमियाँ


कह रही धड़कनें

बढ़ रही तड़पनें

मिलन की सरगर्मियां

दो दिलों के दरमियाँ


व्यर्थ है प्रतिरोध

सजग है निरोध

सुसज्जित हैं अर्जियां

दो दिलों के दरमियाँ।


धीरेन्द्र सिंह

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

लता मंगेशकर - श्रद्धांजलि

 लता मंगेशकर - सुर देवी - श्रद्धांजलि


संगीत की आत्मा

चल गई जग छोड़

श्रद्धांजलि पूछे यह

क्या इसका है तोड़


युग है भरा-पुरा

सुरों का मशवरा

स्वर यह बेजोड़

क्या इसका है तोड़


सुरों की आराधना

गीत छाया घना-घना

सरगमों का आलोड़

क्या इसका है तोड़


साधिका का गमन

सरगमें संकलित सघन

कहें गयी क्यों मुहं मोड़

क्या इसका है तोड़।


धीरेन्द्र सिंह

पूर्वाह्न 10.55