सोमवार, 6 मई 2024

चितवन को नमन



सर्जना प्रातः उल्लसित हो भरे सघन
मेरी रचना पर प्रथम आगमन चितवन

यह भी तो है एक बौद्धिक अनुराग
पहले ही देती कुहुक क्या करें काग
भावनाएं कल्पना संग करें व्योम गमन
मेरी रचना पर प्रथम आगमन चितवन

शब्दों की धड़कन में हैं नई फड़कन
खनक उठते शब्द रसोई के हों बर्तन
सुबह लगे जैसे कर रहा मन भजन
मेरी रचना पर प्रथम आगमन चितवन

सहजता ठीक जीवन करें क्यों दिखावा
मेरी रचनाएं प्रेम का ही हैं बुलावा
प्रत्येक दृष्टि का अभिनव है तकन
मेरी रचना पर प्रथम आगमन चितवन

प्रतिक्रियाएं भी हैं कल्पना की उल्काएं
शब्द भरे प्रोत्साहन लेखन भाव जगाएं
हृदय आदर से करे आप सबका नमन
मेरी रचना पर प्रथम आगमन चितवन।

धीरेन्द्र सिंह
06.04.2024
29.01