बुधवार, 13 दिसंबर 2023

कलर स्मोक

 गुजर गए द्वार से सुरक्षा ने ना छुवा

जूता से कलर स्मोक से हो गया धुवाँ


दो बाहर को किए धुवाँ दो संसद में

सांसदों ने पकड़ा जोश मिले भय में

दर्शक दीर्घा से कूदे जैसे हो कोई कुवां

जूता से कलर स्मोक से हो गया धुवाँ


संसद है संविधान प्रहरी प्रजातंत्र का

दर्शक दीर्घा मिला अधिकार है प्रजा का

प्रजा के चार लोगों ने इस मंदिर को छुवा

जूता से कलर स्मोक से हो गया धुवाँ


अपनों से भी खतरा कहे माटी घबड़ा

स्वार्थ, भ्रमित होकर जाते कहीं टकरा

संसद आक्रमण बरसी को दिए गूंजा

जूता से कलर स्मोक से हो गया धुवाँ


अपने ही घर में और कितनी सुरक्षा

अपने ही भ्रमित होकर भूलें सदीक्षा

अपनों में असभ्यता का पनपे क्यों सुवा

जूता से कलर स्मोक से हो गया धुवाँ।


धीरेन्द्र सिंह

13.12.2023


15.56