गुरुवार, 21 मार्च 2024

नारी

 सघन हो गगन हो मनन हो

सहन हो समझ हो नमन हो


सदियों से प्रकृति में है बसेरा

देहरी के भीतर की हैं सवेरा

जीवन डगर पर भी चमन हो

सहन हो समझ हो नमन हो


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है नया

भारतीय संस्कृति में यह ना नया

नारी पर लेखन का क्यों चलन हो

सहज हो समझ हो नमन हो


अथक श्रमिक है परिवार की धूरी

आदि शक्ति वह ना कोई मजबूरी

बुद्धिमान, कीर्तिमान की अगन हो

सहज हो समझ हो नमन हो।


धीरेन्द्र सिंह

21.03.2024


20.05