सोमवार, 14 नवंबर 2022

रंगदानी गुजरिया

 जतन कीन्हा अनजानी डगरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया


सीमा पर प्रहरी भीतर लहरी

रिश्ता पकड़ हर डोर ठहरी

अजब-गजब लागे नजरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया


सिंदूर लगे कपाल का दिव्य भाल

सपूत बन सैनिक मजबूत ढाल

गर्वित मुहल्ला संग नगरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया


ढंग है तरंग है सोच भी पतंग

गांव-गांव गीत और शहर मृदंग

झूमे देश गर्वभरी ले लहरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया।


धीरेन्द्र सिंह


दुआ

 एक मोटी परत धूल

छंट रही बादलों सी

मन लगा स्वतंत्र हुआ

ना जाने लगी किसकी दुआ


एक कोमल पाश रचनात्मक

पल प्रति पल सृजनात्मक

लेखनीय अर्चना को छुवा

कौन था वह हमनवां


चुन लिया पथ अलग

धूनी नई जगा अलख

कौन किससे अलग हुआ

विश्वास एक गरल हुआ


लग रहा था कैद

पर था दिल मुस्तैद

भूमिका प्रदर्शन मालपुआ

भ्रमित होकर बुर्जुआ।


धीरेन्द्र सिंह


रविवार, 13 नवंबर 2022

चलन

 देह दलन

कैसा चलन


व्यक्ति श्रेष्ठ

आवश्यकता ज्येष्ठ

विवशता लगन

कैसा चलन


प्रदर्शन परिपुष्ट

प्रज्ञा सुप्त

वर्चस्वता सघन

कैसा चलन


शौर्य समाप्त

चाटुकारिता व्याप्त

अवसरवादिता मनन

कैसा चलन


देह परिपूर्णता

स्नेह धूर्तता

प्यार गबन

कैसा चलन।


धीरेन्द्र सिंह


यादें

तिरस्कृत प्यार

जानबूझकर हो

या हो अनजाने में,

यादें उठती

भाप सरीखी उड़ती

घर हो या मयखाने में;


सुंदर हो बाहुपाश

हो समर्पित विश्वास

यादें मिले तराने में,

कौन बहेलिया 

बहलाए सांस

बदले निजी जमाने में;


अनुगामी यादें

टूटे ना वह नाते

त्यजन गरमाने में,

वशीकरण वशीभूत

भावनाओं का द्युत

जीवन को भरमाने में;


दूरी कैसी

लिप्सा मजबूरी जैसी

चाहतें हर जाने में,

जानेवाले जाएं कहां

यादों से रहे नहा

युग्मित गुसलखाने में।


धीरेन्द्र सिंह