शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

यात्रा

 रात भर

सड़क पर दौड़ते हुए

सूरज को पा लेना

रचनात्मक अभिव्यक्ति है

एक आसक्ति है,


तेज पहियों का घूमना

इंजन की शांत कर्मठता

राजमार्ग की गुणवत्ता

अभियांत्रिकी सूझ है

फिर भी अकूत है,


दौड़ाते जीवन में

जड़, चेतन सभी सहायक

जीवन की गुणवत्ता

भोर की गूंज है



सृष्टि की अनुगूंज है।


धीरेन्द्र सिंह

15.02.2025

07.25


गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

मैं नारी

 


मैं नारी...

हकीकत नहीं हूँ,

स्वप्न हूँ

स्पंदन हूँ

क्रंदन हूँ

अभिनंदन हूँ

गनीमत हूँ

हकीकत नहीं हूँ


पुरुष रचित समाज

नारी बस काज

संवेदना

सहेजना

झेलना

मेल्हना

वेदना हूँ

हकीकत नहीं हूँ


मैं नारी...

भावनाओं की 

चित्रकारी

किलकारी

दुलारी

खुमारी

दुश्वारी हूँ

हकीकत नहीं हूँ।


धीरेन्द्र सिंह

14.02.2025

06.16

प्रणय दिवस

 प्रणय दिवस पर होता अभिमान है

दिल से दिल का होता सम्मान है


नयनों से नयनों का प्रणय वंदन

अभिलाषाओं का हो विनय क्रंदन

धरा रुपहली व्योम मौन गान है

दिल से दिल का होता सम्मान है


हो जाता आसक्त मन रहे अव्यक्त

प्रणय दिवस ही रंगजाता दो भक्त

प्यार सृष्टि का सुंदर अमृतपान है

दिल से दिल का होता सम्मान है


प्यार की आराधना का है वार्षिकोत्सव

वेलेंटाइन डे से पहले भी था प्यार उत्सव

पाश्चात्य दिन निधारण कार्य महान है

दिल से दिल का होता सम्मान है।


धीरेन्द्र सिंह

13.02.2025

16.04