बुधवार, 26 अक्तूबर 2022

अमौ हाजी

 अमौ हाजी

ज़िंदगी से बाजी

सत्तर वर्ष न नहाया

फिर भी मारी बाजी


अमौ हाजी


कैसे जिया कैसे पिया

लोग न थे राजी

रहा भय से लिपटा

फिर भी मारी बाजी


अमौ हाजी


अंग्रेजी का कठिन शब्द

अब्लूफोटोबिया हिंदी निःशब्द

हिंदी शब्द खाए कलाबाजी

फिर भी मारी बाजी


अमौ हाजी


हिंदी में तुमको लिखा

विज्ञान को गए सिखा

समझ न पाया धुनबाजी

फिर भी मारी बाजी।


धीरेन्द्र सिंह

(अमौ हाजी विश्व का सबसे गंदा व्यक्ति जो 70 वर्ष तक नहीं नहाया क्योंकि वह नहाने से डरता था। काफी दबाव पर जब वह नहाया तो बीमार पड़ गया और 92 वर्ष में मर गया)