सोमवार, 6 मार्च 2023

मने होली

 

चुटकी प्यार भरी रंगबोली

नयन सहकार दो, मने होली

 

कई रंगदार हैं, अंदाज़ लुभावन

भाव पिचकारी, गगम भर सावन

चेहरे टपक रहे, रंगपूर्ण निम्बोली

नयन सहकार दो, मने होली

 

छुवन अनुभूतियों का, यह पर्व

आप हासिल नहीं, तड़प के गर्व

भर दो रंग-तरं,ग ओ विहंग अबोली

नयन सहकार दो, मने होली

 

समय की धार में उपचार का पुचकार

प्रणय के रंग हैं विभिन्न चटकार

पलकें उठ गईं अंखिया कुछ बोली

नयन सहकार दो, मने होली।

 

धीरेन्द्र सिंह

06.03.2023

15.20