रविवार, 13 अप्रैल 2025

जिज्ञासी

 प्रणय का प्रस्ताव लिए तत्पर अभिलाषी

महिला की रचना हो, दौड़ पड़ें "जिज्ञासी"


यौन कामनाओं के विक्षिप्त रुग्ण प्राणी

हर नारी पर मुग्ध झूठी मीठी ले वाणी

मार्ग एक प्रशस्त चाहें, दुनिया घनी कुहासी

महिला की रचना हो दौड़ पड़ें "जिज्ञासी"


जो भी कहना कहिए पोस्ट टिप्पणी में

मैसेंजर से संदेशा क्या रहस्य नागमणि के

तुम जैसों ने हिंदी साहित्य बनाया उबासी

महिला की रचना हो दौड़ पड़े 'जिज्ञासी"


यह बात सिर्फ संबंधित हिंदी लेखन से

धिक्कार रुग्ण तुम्हें नारी प्रति जेहन से

सुधर जाओ संस्कार सुधार ओ पिपासी

महिला की रचना हो दौड़ पड़े "जिज्ञासी"।


धीरेन्द्र सिंह

13.04.2025

21.21



गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

यह कंस

 अनेक पत्र-पत्रिकाएं, समूह, मंच

सब के सब है हिंदी के सरपंच

इनके संचालनकर्ता क्या हिंदी कर्ता

हिंदी दिखावा हिंदी विभिन्न पंथ


कर्ता-धर्ता का अनभिज्ञ प्रयोजन

दिखावा ऐसा रचें नव हिंदी ग्रंथ

हिंदी शब्द का अकाल भाषा बेताल

प्रदर्शन प्रस्तुति जैसे अभिनव अनंत


कोई साहित्य सर्जक तो टाइमपास

रिपोर्टिंग ही करते बन साहित्यिक संत

कुछ तो बना बाजार लूट रहे हिंदी

प्रतीक, बिम्ब भूले हिंदी के यह कंस।


धीरेन्द्र सिंह

11.04.2025

02.34



बुधवार, 9 अप्रैल 2025

आखेटक

 कितना रचेगा कोई

जीवन अपना

कब तक

रहेंगी दौड़ती कामनाएं

हाथों में लिए टहनियां

और हांफती हांकती

खुद को, कि

निकल आएं फूल

सूखी टहनियों में,

जीवन

यही तो मांगता है,


कितना हंसेगा कोई

खिलखिलाकर 

होती है सीमा भी

और कैसे मूंद ले आंखें

परिवेश जा रहा बदला

हौले-हौले चुपचाप

और हो रही चर्चा

लगाएं उन्मुक्त ठहाके

अच्छा रहेगा स्वास्थ्य,

उत्सवी परिवेश में

क्षद्म यही चाहता है,


स्वयं के लिए

रच क्या दिए

तेल की तरह

भरते रहे दिए,

अब तो जाग जाओ

स्वयं की लौ जलाओ,

कामनाओं के तरकश पर

भावनाओं के तीर चलाओ,

मनुष्य मूलतः

आखेटक प्रवृत्ति का है

और मन

आखेट करना चाहता है।


धीरेन्द्र सिंह

10.04.2025

09.42


मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

किताबें

 किताबें

वैचारिक भंवर है

पाठक मन को

गोल-गोल घुमाते

उतारते जाती हैं

खुद के भीतर

और अंततः

पाठक

किताब हो जाता है,


किताबें

होती हैं दबंग

एक आवरण की तरह

लेती हैं दबोच

और बदल देती हैं

व्यक्ति की सोच,

प्रायः प्रतिकूल

यदा-कदा अनुकूल,


किताबें

बेची जा रही हैं

आलू-प्याज की तरह,

लगे हैं

प्रकाशकों के ठेले

रंग-बिरंगे और

लग जाती हैं मंडियां

पुस्तक मेला नाम से,

बेचना कठिन हो रहा

व्यक्ति खुद को पढ़ रहा,


किताबें

नशा हैं

बौद्धिक होने की बीमारी,

हर लिखनेवाला

करे छपने की तैयारी,

प्रकाशक की कटारी,


वर्तमान में

विद्यार्थी जीवन इतर

तोड़ देती हैं किताबें

व्यक्ति की मूल सोच,

रहता भटकता

किताबों के जंगल में

तार-तार कर अपनी शोध।


धीरेन्द्र सिंह

09.04.2025

08.00



सोमवार, 7 अप्रैल 2025

चाह

 अब भी तो बरसती हैं वैसी ही बदलियां

अब भी रहे हैं भींग पर वह बात नहीं

मनोभाव अब भी चाहे वही “अठखेलियाँ”

बदन की साध कहे, अब वह चाह कहीं


बूंदों में है फुहार ना बदलती हैं व्यवहार

सोंधी महकती मिट्टी, मेघ की छांह वही

एक सिहरन बदन बोलती थी पल-पल में

मन निरंतर बोल रहा, नेह की आह नहीं


न बदला मौसम न बदली पनपती युक्तियां

फिर क्या है बदला, किसी को ज्ञात नहीं

चाह की जेठ में तड़पती लगी हृदय धरा

मेघ लगे रहे रिझा, बूंदों की सौगात नहीं।


धीरेन्द्र सिंह

07.04.2025

19.48



शनिवार, 5 अप्रैल 2025

काव्य

 अधिकांश, काव्य शब्दों में समझते हैं

काव्यांश भावनाओं के यूं झुलसते हैं


लगता है प्रतीक, बिम्ब धुंध हो गए

भाव काव्य के कैसे अब कुंद हो गए

शब्द को पकड़ लोग क्यों सुलगते हैं

काव्यांश भावनाओं के यूं झुलसते है 


काव्य लेखन भ्रमित या काव्य समझ

काव्य बेलन सहित या भाव हैं उलझ

शब्द-शब्द काव्य अर्थ क्यों समझते हैं

काव्यांश भावनाओं के यूं सुलगते हैं


भावनाएं भर-भर शब्द चयन होते हैं

कामनाएं, कल्पनाएं काव्य नयन होते हैं

काव्य को संपूर्णता से न सुलझते हैं

काव्यांश भावनाओं के यूं सुलगते हैं।


धीरेन्द्र सिंह

05.04.2025

23.38

पुणे।

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

हिंदी समूह

 हिंदी समूह से जुड़ना

मेरा भाषा कर्तव्य है

तू बता समूह सफल

साहित्य क्या महत्व है?


कितने समूह छोड़ दिया

जो कहते भव्य हैं

कुछ ने मुझे निकाला

सोच बेबाक तथ्य है


सदस्य संख्या की भूख

साहित्य बुझा घनत्व है

बेतरतीब बढ़ रहा लेखन

रचना यही तत्व है


कुछ आते समय काटने

समूह टाइमपास भव्य है

कोई नहीं सचेतक वहां

कहते समूह सभ्य है।


धीरेन्द्र सिंह

08.16

05.04.2025