शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

सभ्यता

ध्वनित है हृदय आप लगती अनुराग हैं
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है



आवरण समाज के लिपटे ऐसे अंग हैं
विद्रोह जिसने कर दिया परिवेश दंग है
कोयल की कुहूक भी तो प्रणय संवाद है
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है

नियंत्रण ही नियंत्रण या स्वयं को है मारना
प्यार यदि सहज नहीं जीवन को कैसे तारना
बंधनों में बंधा व्यक्ति चिंताजनक हालात है
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है

सम्पूर्ण सभ्यता, संस्कृति कहे उन्मुक्तता लक्ष्य
भक्ति लेकिन साध्य हो अभिमंत्रित हो कक्ष
प्यार से ऊंचा या सच्चा और कोई निनाद है
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है।

धीरेन्द्र सिंह
21.11.2026
07.40

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

मन

प्रतिदिन नई कल्पनाओं का भी आगमन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन है



नियंत्रण में समय जाता आमंत्रण की पहल
बहकने का इरादे को विवेक कहता संभल
सहन कर दमन कर रंगा बेढंगा सा गगन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन।है

भावनाओं की क्यारियों में अतृप्त पुष्प वाटिका
साधक का अभिनय कर रहे मिले कोई साधिका
झुलसे हुए तन में भी भभकती कहीं अगन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन है

सबकी अपनी सोच सबका अपना विश्लेषण
परालौकिक कोई सोचे किसी का सब है क्षण
हर कोई अपनी दुनिया में निमग्न मगन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन है।

धीरेन्द्र सिंह
20.11.2026
04.30

बुधवार, 18 नवंबर 2026

कैसे लोग

उड़ते उड़ाते मस्त चले जा रहे हैं
किस तरह लोग इनमें ढले जा रहे हैं



हर पोस्ट लिए दिल का सवाल है

दिल की धड़कनों में नया बवाल है

अदाओं के तड़के में तले जा रहे हैं

किस तरह लोग इनमें ढले जा रहे है 


वही लोग रोज पोस्ट पर करें कमेंट

सोचते हर टिप्पणी में धमाल है

कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती

बस यही सोच इनमें न मलाल है


कुछ नकली नाम से कर रहे काम

परिचय छुपाने से उन्मुक्त ताल है

कुछ चेहरा छियाकर बचा रहे खुद को

यह सोच है या छल का भौकाल है।


धीरेन्द्र सिंह

19.11.2026
06.14


सोमवार, 16 नवंबर 2026

शब्द अटके

व्यक्ति आकर्षक व्यक्ति का कदर है
शब्द अटके मुस्कराते यह अधर है



बोल पाते हैं कितना बोलना जो चाहें
चाह कितनी चुलबुली बतलाती आहें
कौन खिलता है बोलती यह नजर है
शब्द अटके मुस्कराते यह अधर हैं

मन बहकता है भटकता हंस चहकता
दिल को जो भा गया नस-नस महकता
प्यार का होता यहां मन में ग़दर है
शब्द अटके मुस्कराते यह अधर हैं

उम्र के कंबल से लपेट मन आंकना
यह तो ऐसा है व्योम में जैसे झांकना
जीवन की राहों में प्यार हमसफर है
शब्द अटके मुस्कराते यह अधर हैं।

धीरेन्द्र सिंह
16.11.2026
21.13


शनिवार, 14 नवंबर 2026

छब्बीस का छठ

भाषा है या मात्र पर्यावरणीय हठ है
मुंबई में चर्चित छब्बीस का छठ है



यह विशाल अर्चना है जल जुड़ा
सूर्य रश्मियों सा जनसैलाब धड़ा
हिन्दू के विपक्ष में हिन्दू कबाहट है
मुम्बई में चर्चित छब्बीस का छठ है

अर्थनिर्बल श्रमिकों से निठुराई है
कमजोर शोषित इसमें क्या बुराई है
अहं तुष्टि का आक्रामकता मठ है
मुंबई में चर्चित छब्बीस का छठ है

छठ गीत भोजपुरी में रेल ने चलाया
छठियों की भीड़ प्रति स्नेह जतलाया
कहें ध्वनि प्रदूषण में भोजपुरी चटख है
मुंबई में चर्चित छब्बीस का छठ है।

धीरेन्द्र सिंह
15.11.2026
08.29

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

विरक्त

दीपावली की तैयारियों में पहले से रहते व्यस्त
सूचनाएं रह जातीं सोच कहती कर दी समस्त
शुभ छूट जाए तो असर खास पड़ता ही नहीं
अशुभ समाचार छूटे होती जीव की शिकस्त

यह सोच रहती है शुभकामना में मिलेंगे सब
अभी तैयारियों की व्यस्तता में संपर्क निरस्त
घर की बाहर की दीपोत्सव की व्यस्तताएं
यही वार्षिक अवसर घर व्यवस्थित करें गृहस्थ

दीपावली कैसे बीती तो उत्तर मिला "नहीं जानते"
खानदान में हुआ क्या दिमाग का शुरू हुआ गश्त
राम उत्सव राघो को तिरोहित कर हुआ स्थिर
दीप भी न जला पहली बार दिवाली रही यूँ सुस्त

मोबाईल सबके हाँथ पर क्या सूचना सबके पास
लौ लपक से पहले लौ सा लपक हुए आश्वस्त
व्यक्तित्व का सानिध्य रहता हमेशा संग लालित्य
आना-जाना भी एक उत्सव कौन किससे विरक्त।

धीरेन्द्र सिंह
10.11.2026
20.45

सोमवार, 9 नवंबर 2026

बहन सुरभि गगन

भाव वात्सल्य जनक सक्रिय गहन चेतना है
बहन सुरभि गगन है भातृ जिसकी संवेदना है



बहन अभेद्य स्तंभ है भाई है स्तंभ प्रकम्पन

भातृ विचलित हो भी सके बहन करे अभिनंदन

इतनी प्रगाढ़ता समक्ष पवित्रता ही सहेजना है

बहन सुरभि गगन है भातृ जिसकी संवेदना है


आवश्यक नहीं भाई-बहन संबंध हों सहोदर

जब भाव जगे आत्म कहे अति विशिष्ट प्रखर

संबंध रचे हिय बसे दृढ़प्रतिज्ञ रिश्ता संजोना है

बहन सुरभि गगन है भातृ जिसेकी संवेदना है


यह जीवन नहीं है गूढ़ अति सरल और सहज

उलझाने की मानव प्रकृति आनावश्यक अरज

जो हृदय कहे आत्मा कहे जीवन में समेटना है
बहन सुरभि गगन है भातृ जिसकी संवेदना है।

धीरेन्द्र सिंह
09.11.2926
22.41