शनिवार, 9 सितंबर 2023

भारत मंडपम-भारतीय भाषाएं

 भाषा तो हिंदी लिपि कहां है

रोमन में लिपटता सारा जहां है


भाषिनी की सगर्व है प्रस्तुति

स्क्रीन पर रोमन की उपस्थिति

जी 20 में देवनागरी कहां है

रोमन में लिपटता सारा जहां है


भाषांतर की यांत्रिकी हैं सुविधाएं

श्रवण में संकुचित सभी दिशाएं

भारतीय लिपियों की चर्चा कहां है

रोमन में लिपटता सारा जहां है


भारत मंडपम एक अभिमान है

भव्यता का अभिनव गुमान है

भाषाएं भारतीय विद्यमान कहां है

रोमन में लिपटता सारा जहां है


भारत मंडपम में भारत गान है

हर राज्य जी 20 का गुणगान है

चकाचोंध में कौन चतुर सुजान है

रोमन में लिपटता सारा जहां है।


धीरेन्द्र सिंह

09.09.2023

10.10

सोमवार, 4 सितंबर 2023

बदन

 शब्दों में मोड़कर भाव छुपाए

किस तरंग की उमंग लीजिए

प्रेम बदन में ही ढूंढ रहे

ओ विहंग एक प्रबंध कीजिए


तन के धरातल भुरभुरे फिसलते

और कितना, अब रुक लीजिए

मन को देखा न पाया कभी

गौर तन पर कितना कीजिए


एक से बात दूजा प्रतीक्षा में

तीसरे पर न पांसा फेंकिए

तन के आगे न जाने तराने

मिसरे मन के भी तो देखिए


मिलते हैं अक्सर ऐसे सुख़नवर

स्वर हृदय का भी जतन कीजिए

लीजिए बुरा मान ब्लॉक कर दिए

देह से देश का क्यों हवन कीजिए।


धीरेन्द्र सिंह

05.09.2023

05.25