मंगलवार, 24 नवंबर 2026

कछार

जल नदी का सामान्य स्तर से भी ऊंचा बहे
लोग सहमें से सशंकित कहां बात बचाव कहें



वेग इतना अधिक कहां से हर वर्ष पाती नदी
उपाय कारगर न हुए प्रयत्नशील रही है सदी
जनधन मवेशी बहते किनारे नदी के भी ढहे
लोग सहमें से सशंकित कहां बात बचाव कहें

जल का ऊंचा बहना नदी की एक प्रवृत्ति है
पर्वतों के बर्फ भी इस कारण की निमित्त है
जनजीवन वर्ष दर वर्ष बाढ़ प्रकोप क्यों सहे
लोग सहमें से सशंकित कहां बात बचाव कहें

सीमा से अधिक होना अर्थात कष्ट देते जाना
नदी सरीखी आप बात मनकी भी सुनते जाना
कछार की तरह कब तक जीवन को यूँ समझें
लोग सहमे से सशंकित कहां बात बचाव कहें।

धीरेन्द्र सिंह
25.11.2026
05.32

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें