सोमवार, 9 नवंबर 2026

बहन सुरभि गगन

भाव वात्सल्य जनक सक्रिय गहन चेतना है
बहन सुरभि गगन है भातृ जिसकी संवेदना है



बहन अभेद्य स्तंभ है भाई है स्तंभ प्रकम्पन

भातृ विचलित हो भी सके बहन करे अभिनंदन

इतनी प्रगाढ़ता समक्ष पवित्रता ही सहेजना है

बहन सुरभि गगन है भातृ जिसकी संवेदना है


आवश्यक नहीं भाई-बहन संबंध हों सहोदर

जब भाव जगे आत्म कहे अति विशिष्ट प्रखर

संबंध रचे हिय बसे दृढ़प्रतिज्ञ रिश्ता संजोना है

बहन सुरभि गगन है भातृ जिसेकी संवेदना है


यह जीवन नहीं है गूढ़ अति सरल और सहज

उलझाने की मानव प्रकृति आनावश्यक अरज

जो हृदय कहे आत्मा कहे जीवन में समेटना है
बहन सुरभि गगन है भातृ जिसकी संवेदना है।

धीरेन्द्र सिंह
09.11.2926
22.41