शुक्रवार, 25 अगस्त 2017

मैं
यह जानता हूँ
सच्चा प्रायः दंडित होता है
मैं मानता हूँ
हो सशक्त आधार खंडित होता है,

मैं
यह देखता हूँ
कर्मठ प्रायः लक्षित होता है
मैं जानता हूँ
उपद्रवी हमेशा दक्षित होता है

सत्य
क्या हमेशा परिभाषित होता है
सबूत
क्या हमेशा सुवासित होता है

मैं
जानता हूँ
प्रजातंत्र की घुमावदार गलियां
मैं 
मानता हूँ
विधि की असंख्य हैं नलियां

तब
सत्य कैसे जान पाएंगे
जो देखा
वही मान जाएंगे

क्या शकुनि व्यक्तित्व खत्म हो गया ?

सोमवार, 21 अगस्त 2017

अस्मिता असमंजस में
ओजस्विता कश्मकश में
ये अद्भुत बुद्धजीवी

लेखन लांछन में
चिंतन के छाजन में
ये अद्भुत बुद्धजीवी

हिंदी के हाल में
साहित्यिक चाल में
ये अद्भुत बुद्धजीवी

राजनीतिक राग में
सामाजिक अनुराग में
ये अद्भुत बुद्धजीवी

विद्रोह के स्वांग में
गुटबंदी की भांग में
ये अद्भुत बुद्धजीवी

आलस की आस में
बेतुकी बरसात में
ये अद्भुत बुद्धजीवी।