शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

"तुम पसंद आए, यह इत्तेफ़ाक था..."

 

छत्तीसगढ़ का यह गायक

बना अनुभूति का नायक


विनोद राजा का यह गायन
हर धड़कन का नव वातायन
कल्पना उड़ान में सहायक
बना अनुभूति का नायक

प्रतिभा कहां छुपी जग से
गायन सप्तक ऊंचे सुर में
गीत का मीत स्वर निभावक
बना अनुभूति का नायक

दो गानों की धूम बेबाक
दोनों में शब्द इत्तेफाक
संगीत ना जाने अभिभावक
बना अनुभूति का नायक

यह एक अपरिचित नाम है
इन गानों के क्षद्म गान हैं
विनोद राजा स्वर संवाहक
बना अनुभूति का नायक।

धीरेन्द्र सिंह
08.08.2026
06.36

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें