बिना लड़े आप खड़े कैसी यह बात है
भीड़ आवश्यक है ऎसे लगें हालात हैं
नेतृत्व की है कामना राजनीति ओर को
सोच आपकी यही है भीतर उन्माद है
अवसर हैं ढूंढ रहे आर्थिक सहयोग मिले
युवा जुड़ ही जायेंगे जो हैं अभी अधखिले
जंतर-मंतर उगे निरंतर भाँति-भाँति संवाद है
ढोल-नगाड़ा बज जाएगा फिर तो जिंदाबाद है
अव्यवस्था के सुधार की लेकर जिम्मेदारी
व्यवस्था आंदोलित हो प्रयास बलात है
कौन सींचे, कौन खींचे कठपुतली सा
नेपथ्य निर्देशन है जो बहुत चालाक है।
धीरेन्द्र सिंह
28.11.2026
06.32
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें