शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

सविनय दीपावली

दीप दिल में जले लौ की गति और बढ़े
सनातनी कहो कितना धर्म अपना पढ़े



धनतेरस धन विषयक या सपत्ति गुणगान
धन्वंतरि की भूमिका क्या है उनका ज्ञान
शाम पूजन आस्था है या अन्य देख बढ़ें
सनातनी कहो कितना धर्म अपना पढ़े

दीपावली क्या मिष्ठान अपनों से मिलना
उपहार का चलन लगे पटाखों का उड़ना
लक्ष्मी पूजन प्रक्रिया पूजन में बस गढ़ें
सनातनी कहो कितना धर्म अपना पढ़ें

दिए की हर लौ कहे धर्म की हो चेतना
धर्म गहन ज्ञान नहीं सनातनी है वेदना
कौन बताए कौन पढ़ाए ज्ञान अधूरे बढ़ें
सनातनी कहो कितना धर्म अपना पढ़े।

धीरेन्द्र सिंह
06.11.2026
18.20

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें