एक करे बौद्धिक पोषण बदले में शोषण
क्या ऐसी स्थिति में रहता कोई समझदार हैं
बौद्धिकता से घिसघिस जो तराशा निखार
वह कहते उनका कौशल कितना चमकदार है
यह कैसी परम्परा है जो चर्चित नहीं कहीं
सच यह है कि ऐसे उदाहरणों की भरमार है
बौद्धिकता जिसका ध्येय ऐसा सोचता नहीं
जिसे गढ़ दिया वह निखरे जैसे अखबार है
युगों से होता आया पर बौद्धिक नहीं बदले
संरचना से सजना मौलिकता भरी झंकार है
शोषण करे कोई बौद्धिक पर प्रभाव ही नहीं
नई सोच नई कल्पना का संग उनके भरमार है।
धीरेन्द्र सिंह
27.11.2026
10.50
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें