रविवार, 22 मार्च 2026

उम्र

 उम्र मुझसे मांगती है सरसराती रीति

अन्य प्रपंच ना भाए प्रणय जीवन गीत

कब कहां चूका रीता सा है लगता कहाँ

तार झंकृत हैं सभी सुप्त आपका प्रतीत


तार के कसाव का कौशल यदि छूटे

भरभराती सी लगे चट्टान निर्मित भीत

वर्तमान के सरगम में नवीनताएँ अनेक

क्या मिलेगा सोचकर कैसा था अतीत


भावनाएं पक जाने पर बदल देती रूप

सुगंध, मिठास, अहसास रहते वैसे मीत

उम्र एक बदलाव है रूप, रंग, तरंग का

रुनझुन मादकता ना बदले माथा ना पीट।


धीरेन्द्र सिंह

23.03.2026

09.12

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें