उम्र की पाग में मीठा हो रहा निरंतर
सौंदर्य आपका करे हतप्रभ निरुत्तर
अनुभव के मेवा मिश्री का प्रभाव है
रुचिकर लगे व्यक्तित्व सुंदर निभाव है
प्रशंसाएं हो रहीं आपकी मन ऋतुभर
सौंदर्य आपका करे हतप्रभ निरुत्तर
स्वस्थ रहना तनमन से आसान नही
व्यवहार में विनम्रता है परिधान सही
प्रफुल्लिय भावनाएं देख उभरता आदर
सौंदर्य आपका करे हतप्रभ निरुत्तर
आपके शब्दों में सुगंधित मिलें क्यारी
आपके भाव में अनुबंधित प्रीत वारी
कितनी शालीन अदाओं से मिले प्रत्युत्तर
सौंदर्य आपका करे हतप्रभ निरुत्तर।
धीरेन्द्र सिंह
22.11.2026
06.51
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें