शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

सभ्यता

ध्वनित है हृदय आप लगती अनुराग हैं
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है



आवरण समाज के लिपटे ऐसे अंग हैं
विद्रोह जिसने कर दिया परिवेश दंग है
कोयल की कुहूक भी तो प्रणय संवाद है
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है

नियंत्रण ही नियंत्रण या स्वयं को है मारना
प्यार यदि सहज नहीं जीवन को कैसे तारना
बंधनों में बंधा व्यक्ति चिंताजनक हालात है
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है

सम्पूर्ण सभ्यता, संस्कृति कहे उन्मुक्तता लक्ष्य
भक्ति लेकिन साध्य हो अभिमंत्रित हो कक्ष
प्यार से ऊंचा या सच्चा और कोई निनाद है
सभ्यता, संस्कृति कहे यह क्या बात है।

धीरेन्द्र सिंह
21.11.2026
07.40

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें