उड़ते उड़ाते मस्त चले जा रहे हैं
किस तरह लोग इनमें ढले जा रहे हैं
हर पोस्ट लिए दिल का सवाल है
दिल की धड़कनों में नया बवाल है
अदाओं के तड़के में तले जा रहे हैं
किस तरह लोग इनमें ढले जा रहे है
वही लोग रोज पोस्ट पर करें कमेंट
सोचते हर टिप्पणी में धमाल है
कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती
बस यही सोच इनमें न मलाल है
कुछ नकली नाम से कर रहे काम
परिचय छुपाने से उन्मुक्त ताल है
कुछ चेहरा छियाकर बचा रहे खुद को
यह सोच है या छल का भौकाल है।
धीरेन्द्र सिंह
19.11.2026
06.14
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें