देह दरबार है प्रपंच का अखबार है
सल्तनत भव्य यौवन की सरकार है
देह सरकार ना बदले रहता यह प्रयास
दिखाते देह का साम्राज्य जिम के खास
कैसे "शो केस" देह क्या बाजार है
सल्तनत भव्य यौवन की सरकार है
स्वस्थ तन अब है गठित मांसपेशियां
निरोगी कम हैं कटाव की ले युक्तियां
स्वस्थ तनमन तो प्रसन्नता का दरबार है
सल्तनत भव्य यौवन की सरकार है
दीर्घायु तक अब तो जमा रहता यौवन
रहन-सहन संयमित चयनित हैं भोजन
यौवन पर उम्र का नहीं रहता अख्तियार है
सल्तनत भव्य यौवन की सरकार है।
धीरेन्द्र सिंह
24.10.2026
06.22
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें