शब्द खींसे निपोर चल रहे ऐसे
भाव बस पाव सा लग रहे जैसे
शब्द वड़ा सा चटक होना चाहे
भाव पाव सा नरम होना चाहे
चाह चटनी की धुन रहे कैसे
भाव बस पाव सा लग रहे जैसे
नहीं गेहूं का आटा रहता है मैदा
वड़ा में आलू, बेसन तेल कायदा
अल्पाहार सड़क किनारे शब्द ऐसे
भाव बस पाव सा लग रहे जैसे
शब्द की ऊष्मा सामान्य हो जाए
वडापाव गरम नहीं तो ना खा पाएं
भाषा सड़कों की लगे चिल्लर पैसे
भाव बस पाव सा लग रहे जैसे।
धीरेन्द्र सिंह
23.10.2026
08.15
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें