सोमवार, 14 नवंबर 2022

रंगदानी गुजरिया

 जतन कीन्हा अनजानी डगरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया


सीमा पर प्रहरी भीतर लहरी

रिश्ता पकड़ हर डोर ठहरी

अजब-गजब लागे नजरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया


सिंदूर लगे कपाल का दिव्य भाल

सपूत बन सैनिक मजबूत ढाल

गर्वित मुहल्ला संग नगरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया


ढंग है तरंग है सोच भी पतंग

गांव-गांव गीत और शहर मृदंग

झूमे देश गर्वभरी ले लहरिया

वतन चिन्हा रंगदानी गुजरिया।


धीरेन्द्र सिंह


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें