बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

विचारिए

ध्येय क्या है लिखने का यह भी विचारिए
फिर अनुभवों को अभिव्यक्ति में निखारिए



अकारण कोई भी अक्सर लिखता नहीं है

शब्दों के सुसज्ज़ा संग जो दिखता यही है

लेखन के आदर्श, सिद्धांत को निथारिए
फिर अनुभवों को अभिव्यक्ति में निखारिए

यह सुझाव नहीं शिक्षा नहीं हिंदी की पीड़ा है
लिखना छपना फिर ना दिखना हिंदी क्रीड़ा है
हिंदी भाषा में निराशा है यह कैसे है उच्चारिए
फिर अनुभवों को अभिव्यक्ति में निखारिए

जहां भी लिखते-लिखती हों वहां पर करें गौर 
सभी फलदार वृक्ष वही कोई डाल हो भरे बौर 
लेखन माँजिए शब्द साधिए आप तो स्वीकारिए
फिर अनुभवों को अभिव्यक्ति में निखारिए।

धीरेन्द्र सिंह
28.10.2026
16.44

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें