शनिवार, 1 अप्रैल 2023

मन के बरसाने में

 मन के बरसाने में


संशय के आंगन में क्या भरमाने में

एक बार भींगो तो मन के बरसाने में


तर्क कसौटी तो लगती दायित्व चुकौती

कर्म ताप पर लगता सुलझे कई चुनौती

जीवन कैसा बीते परिवेश झपलाने में

एक बार भींगो तो मन के बरसाने में


चाह चपोत कर रखी संस्कार अलमारी में

आह तरस कर छिटके व्यवहार चिंगारी में

दो मुखा जीवन चलता राह जमाने में

एक बार भींगो तो मन के बरसाने में


नियति, भाग्य, प्रारब्ध चालित स्तब्ध हैं

कर्म, धर्म, सत्कर्म संचयी निःशब्द हैं

कितनी ऊर्जा खर्च खुद को भरमाने में

एक बार भींगो तो मन के बरसाने में


एक आत्म हो एक तथ्य एकल व्यक्तित्व

निजता निर्वाण के सकल एक कृतित्व

अपना अस्तित्व व्यस्त अपने को तरसाने में

एक बार भींगो तो मन के बरसाने में


अब भींगे जब भींगे सब मर्यादित था

आत्मचेतना अलसायी सब आयातित था

खुद को खुद में ढालो निज तराने में

एक बार भींगो तो मन के बरसाने में।


धीरेन्द्र सिंह

30.03.2023

03.43

1 टिप्पणी: