किसी से न बातें या झगड़े में सौ बात
घृणा दर्शाता गलत है करना ब्लॉक
न बोलना या झगड़ना दर्शाता है अपनत्व
बिन बोले ब्लॉक करना अपराध का घनत्व
ब्लॉक कर जीवन से हटा दिया दिशा हाँक
घृणा दर्शाता गलत है करना ब्लॉक
अमावस का भाव है छंट जाएगा अंधियारा
चाँदनी जिसमें दिखे कर ब्लॉक ना दुत्कारा
लड़-झगड़ मनमुटाव पर स्नेह की आँख
घृणा दर्शाता गलत है करना ब्लॉक
सम्मान समक्ष व्यर्थ पद-पैसा-पकवान
स्वाभिमान मे अपनत्व-निजत्व-तत्वज्ञान
तोड़ दिया रिश्ता टपका गर्म लाल लाख
घृणा दर्शाता गलत है करना ब्लॉक।
धीरेन्द्र सिंह
2012.2025
17.01
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें