रविवार, 9 मार्च 2025

कथ्य-तथ्य

 कथ्य और तथ्य की है गरिमा

तत्व और सत्य की है महिमा


कथ्य कहे क्या हुआ है कहिए

तथ्य कहे तत्व को तो समझिए

तत्व कहे घनत्व तो है मध्यमा

तत्व और सत्य की है महिमा


निजता की मांग करता है कथ्य

व्यक्ति आजकल कहां कहता तथ्य

तत्व में समाहित सामयिक रिद्धिमा

तत्व और सत्य की है महिमा


कथ्य, तथ्य, तत्व, सत्य का युग

इन्हीं चार खंभों पर पद व पदच्युत

जीवन की गति में भरते हरीतिमा

तत्व और सत्य की है महिमा।


धीरेन्द सिंह

09.03.2025

17.19




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें