शनिवार, 19 जून 2021

फेसबुकिया बीमारी

 मैं नहीं जा पाता हूं

सबकी पोस्ट पर

देने अपनी हाजिरी

कभी टिप्पणियां

अक्सर लाइक,

यह भीड़ तंत्र

साहित्य की 

फेसबुकिया बीमारी है

कल तुमने किया लाइक

तो आज मेरी बारी है,

मन की रिक्तता

नहीं होती जब संतुष्ट

भावों को अभिव्यक्ति दे

तब भागता है मन

भीड़ की ओर

लोग आएं और मचाएं

निभावदारी का शोर,

नहीं गाता हूं 

दूसरों के लिए

बेमन गाने, टिप्पणियां, लाइक

भ्रमित प्रशंसा काल में

साहित्य की धूनी

बुला लेती है खुद ब खुद

समय के एक भाग को।


धीरेन्द्र सिंह


मेरी सर्वस्व

 प्यार उजियारा पथ, डगर दर्शाए

आपकी रोशनी से जिंदगी नहाई है

तृषित न रह गई तृष्णा कोई अपूर्ण

तृप्ति भी आकर यहां लगे शरमाई है

 

पथरीली राहें थीं कंकड़ीली डगरिया

बनकर मखमल तलवों तक पहुंच आई है

ऐसी शख्सियत मिलती भला कहां

चांदनी भी है और अरुणाई है


रुधिर के कणों में डी एन ए तुम्हारा भी

खानदानी बारिश सा तुम भिंगाई हो

तुम्हें सर्वस्व कह दिया तो सच ही कहा

संपूर्णता संवरती तुम्हारी जगदाई है।


धीरेन्द्र सिंह

बुधवार, 16 जून 2021

विश्लेषक

 शर्तें तुम्हारी होती थीं

बालहठ मेरा

तुम विश्लेषक रिश्ते

मैं एक चितेरा,

कलरव की संध्या बेला में

अनगढ़ दृश्य बिखेरा

समूह में लौटते पक्षी

देते दार्शनिक टेरा,

मनगढ़ जीवन ऊबड़_खाबड़

निर्धारित ही है बसेरा,

भ्रमित भाग्य या कर्म उन्मत्त

क्या ले जाए मेरा,

जिसकी बगिया वही है माली

बेहतर मेरा डेरा।


धीरेन्द्र सिंह


मंगलवार, 15 जून 2021

छल

बहुत अनुराग था 

हां प्यार था 

दिल भी कहता है 

वह यार था;

पर प्रसिद्धि की थी भूखी 

रिश्तों से विराग था 

पर अंदाज उसके 

जिसमें नव पराग था; 

जीवन की प्रत्यांचाएं 

लक्ष्य से अनुराग था 

बहुत पाना चर्चित हो जाना 

यह भी एक शबाब था; 

प्रियतम से अपने कामा 

फिर पूर्णविराम ताब था 

कई लोगों से करती गुफ्तगू 

उसके प्यार का यही आब था।


धीरेन्द्र सिंह









 

सोमवार, 14 जून 2021

दूजे से बतियाती है

 पहला न करे फोन जुगत यह लगाती है

पहले को ब्लॉक कर दूजे से बतियाती है


सोशल मीडिया पर साहित्य प्रेम गांव

कुछ न कुछ लिखते सब इसके छांव

लिख उन्मुक्त चाह भरमाती बुलाती है

पहले को ब्लॉक कर दूजे से बतियाती है


घर में करे सवाल तो कहें साहित्य चर्चा

पैसे लगा प्रकाशित पुस्तकों पर चर्चा

कभी मैसेंजर, कभी व्हाट्सएप चलाती है

पहले को ब्लॉक कर दूजे से बतियाती है


कर देती अनब्लॉक पहले प्रेमी से बतियाए

रिश्तेदार का कॉल था झूठ पालना झुलाए

अपने चटखिले पोस्ट उससे हाइड कर जाती है

पहले को ब्लॉक कर दूजे से बतियाती है


फिर गोष्ठियों का जुगाड से हो आयोजन

कभी चाय के आगे न खाने का आयोजन

नयन अठखेलियों में छुवन खिलखिलाती है

पहले को ब्लॉक कर दूजे से बतियाती है।


धीरेन्द्र सिंह

घातक कई नारी

 चूस लो यूं जूस लो स्वार्थी हितकारी

सम्मान के प्रलोभन में घातक कई नारी


काव्य लेखन सीखना या कि गद्य लेखन

बोलती शिक्षित हैं पर अब तक संग बेलन

इस विनम्रता पर कहां दिखे भला कटारी

सम्मान के प्रलोभन में घातक कई नारी


महिलाएं भी बन रहीं उन्मुक्त सुजान

कुछ की चाहिए शीघ्र ऊंचा एक मचान

इस लक्ष्य में कहीं विनम्रता तो सिसकारी

सम्मान के प्रलोभन में घातक कई नारी


झूठ है अबला मन की कोमलांगिनी

सत्य यह कि वह प्रचंड सिंहासिनी

वर्चस्वता में प्रखर चाह गज पर सवारी

सम्मान के प्रलोभन में घातक कई नारी


शब्द से भाव गहूं यह तो समुद्र मंथन

विष भी पिलाएं वैसे जैसे लगाएं चंदन

षोडशी सी अदाएं बच्चों की महतारी

सम्मान के प्रलोभन में घातक कई नारी।


धीरेन्द्र सिंह






शनिवार, 12 जून 2021

गीत लिखे

गीत लिखो कोई भाव सरणी बहे
मन की अदाओं को वैतरणी मिले
यह क्या कि तर्क से जिंदगी कस रहे
धड़कनों से राग कोई वरणी मिले

अतुकांत लिखने में फिसलने का डर
तर्कों से इंसानियत के पिघलने का डर
गीत एक तरन्नुम हम_तुम का सिलसिले
नाजुक खयालों में फूलों के नव काफिले

एक प्रश्न करती है फिर प्रश्न नए भरती
अतुकांत रचनाएं भी गीतों से संवरती
विवाद नहीं मनोभावों में अंदाज खिलमिले
गीत अब मिलते कहां अतुकान्त में गिले।

धीरेन्द्र सिंह