शुक्रवार, 22 मई 2026
गुरुवार, 21 मई 2026
बदन की मस्तियाँ
खिल उठती हैं सूर्य सी नर्म रश्मियां
भोर में अलसाये बदन की मस्तियाँ
कल्पनाओं की मंथर गति किल्लोल
धड़कनों में उभरते हैं नए मीठे बोल
लिख देता हूँ भावनाओं की गश्तियाँ
भोर में अलसाये बदन की मस्तियाँ
कितना स्वाभाविक लगे अलसाया बदन
चाँद-तारे नहीं बस मैं और अकेला गगन
बहुत कुछ छिपा लेता बदन पाकर चुस्तियाँ
भोर में अलसाये बदन की मस्तियाँ
निढाल सोई सोचती होंगी उठती हूँ
आपकी कामनाएं भी बहकती होंगी
एक अंगड़ाई में चल पड़ें दिन कश्तियाँ
भोर में अलसाये बदन की मस्तियाँ।
धीरेन्द्र सिंह
22.05.2026
05.45
बुधवार, 20 मई 2026
मेलोडी
दो राष्ट्र प्रतिनिधियों की है हंसी ठिठोली
दोनों के नाम संयुक्त मिठास भरी मेलोडी
कूटनीति में अवसर के जुड़ते हैं अध्याय
राष्ट्रशक्ति हो सक्षम मुड़ते युक्ति निभाय
अनचीन्हे इस अभिवव पल में दो जोगी
दोनों के नाम संयुक्त मिठास भरी मेलोडी
वैचारिक जुड़ाव हो तो हर पल मुस्कराता
बौद्धिक नई बयार हो तो अद्भुत घट जाता
वर्षों की समरसता से आया पल है संयोगी
दोनों के नाम संयुक्त मिठास भरी मेलोडी
इटली की मेलोनी और भारत के हैं मोदी
विश्व में खिलकर चर्चा है, चॉकलेट बोधी
उन्नत सोच भारतीय उत्पाद जुड़ी विश्व बोली
दोनों के नाम संयुक्त मिठास भरी मेलोडी।
धीरेन्द्र सिंह
21.05.2026
05.46
मंगलवार, 19 मई 2026
आपबीती
आपबीती इस कदर है
खुद को नहीं खबर है
बीत गया दौर वह भी
मन मचाता भी ग़दर है
जो सोचा ना मिला वह
जो मिला किसकी नजर है
कर्म अब तक लड़ रहा
भाग्य ही असली डगर है
स्वयं खंडित पर है मंडित
स्तंभित पूरा शहर है
है बहादुर जाए कहां दूर
कष्टमय लगता सफर है
जी रहे हैं लोग ऐसे
जीवन का ऐसा असर है
चाह कुछ होती नहीं है
जीता वही जिसमें सबर है।
धीरेन्द्र सिंह
20.05.2026
07.02
x
रविवार, 17 मई 2026
चाँद बांटिए
चंद लोगों में अक्सर चाँद को बाँटिए
दिल की बेचैनियों को जगह चाहिए
आप यहां-वहां से उठा कहा कीजिए
जिंदादिली की भी कोई वजह चाहिए
मन है मुस्कराता सोचकर बातें नई
मुस्कराने के लिए भी तो लगन चाहिए
दिल यह चाहता है क्या चाहत न समझती
जिंदगी भी है कैसी क्या-क्या न चाहिए
मन है दौड़ता तौलता ऊंच-नीच की बातें
कसक यह है कि कोई तो दहन चाहिए
सब दौड़ते हैं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी
सबको अपने रंग का गगन ही चाहिए
खूब कोशिशें होतीं पटाखे-फुलझडियाँ भी
मन है चाहता उत्सव हंसी-ठिठोली चाहिए
हैं जो सयाने चुपचाप किल्लोल में डूबे
सघन प्रयास औरों का है मनटोली चाहिए।
धीरेन्द्र सिंह
18.05.2026
09.11
सदस्यता लें
संदेश (Atom)