महत्व स्वयं को और स्वयंसिद्ध बन जाएं
घनत्व सृष्टि का तौर प्रतिबद्ध बन इतराए
कहां आवश्यक व्योम जैसी सकल प्रसिद्धि
जग में बंधे हैं सब निर्धारित सबकी परिधि
राह अपनी-अपनी सब कदमों संग चुकाएं
घनत्व सृष्टि का तौर प्रतिबद्ध बन इतराए
क्या संभव है अकेले जीवन को बिता पाना
दिल दोस्त है पक्का करता जो चाहे मनमाना
हृदय की कामनाओं को किस जुगत जिताएं
घनत्व सृष्टि का तौर प्रतिबद्ध बन इतराए
भौतिकता के शोरगुल में मीठी घुन है दबी
हृदय गुनगुनाता हरदम सरगमी होता कभी
आप क्यों तटस्थ, मिलकर अलख जगाएं
घनत्व सृष्टि का तौर प्रतिबद्ध बन इतराए।
धीरेन्द्र सिंह
24.11.2026
09.06
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें