आकर्षित मन हो जाता अप्रत्याशित
यह भाव अक्सर समाज में विवादित
कौन किसका सींच दे कोमल भाव
जगत इसी पक्ष का करता है निभाव
बोलने की ललक रहे आशंकित मर्यादित
यह भाव अक्सर समाज में विवादित
प्यार हो जाना योजना नहीं घटना है
प्रशंसित सौंदर्य सम्मान, नहीं पटना है
मन फुलवारी में मंद समीर सा आनंदित
यह भाव अक्सर समाज में विवादित
अपनी भावनाओं में सामाजिक बंधन
बोल भी न सकें मन का उदास स्पंदन
इस महामारी में उपचार प्रणय निर्धारित
यह भाव अक्सर समाज में विवादित।
धीरेन्द्र सिंह
23.11.2026
07.09
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें