बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

गुलुफ हो गया

सच्ची में गांव पट्टी में जुलुम हो गया
एक लड़का लड़की गुलुफ हो गया

चकाचौन्ध हुआ अचानक जगा खलिहान
मुसहान से चल चर्चा पहुंची संवर मियान
कहने लगा गांव कैसा यह हुलुक हो गया
एक लड़का लड़की गुलुफ हो गया

कुछ कहने लगे उम्र की है यह रंगदारी
कितना भी चाहे रुकना करता दरबारी
ऊपर से यह मोबाइल हुलुस हो गया
एक लड़का लड़की गुलुफ हो गया

बिरादरी ने कहा दबाओ इज्जत की बात है
समझदार बोला गुलुफ होना आम बात है
जांचो कहीं पेट तो ना लुढुक हो गया
एक लड़का लड़की गुलुफ हो गया।

धीरेन्द्र सिंह
22.10.2025
15.39









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें