गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

प्रणय दिवस

 प्रणय दिवस पर होता अभिमान है

दिल से दिल का होता सम्मान है


नयनों से नयनों का प्रणय वंदन

अभिलाषाओं का हो विनय क्रंदन

धरा रुपहली व्योम मौन गान है

दिल से दिल का होता सम्मान है


हो जाता आसक्त मन रहे अव्यक्त

प्रणय दिवस ही रंगजाता दो भक्त

प्यार सृष्टि का सुंदर अमृतपान है

दिल से दिल का होता सम्मान है


प्यार की आराधना का है वार्षिकोत्सव

वेलेंटाइन डे से पहले भी था प्यार उत्सव

पाश्चात्य दिन निधारण कार्य महान है

दिल से दिल का होता सम्मान है।


धीरेन्द्र सिंह

13.02.2025

16.04



बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

सुनो प्रिये

 सुनो प्रिये, विस्तृत है प्रणय  हमारा

गुनो हिए, कृतत्व है भ्रमण हमारा

आदि अनंत में हो तुम ही  सहराही

प्रकृति निखरती देख रमण तुम्हारा


तुम में हैं नए राग और कलाएं अनेक

मेरी आवाज बने धुन राग तुम्हारा

संगीत सम्मिश्रित जीवन लयबद्ध

धुन ही तुम्हारी साँसों का मेरा गुजारा


विस्तृत प्रणय में सिद्ध कई अनुराग

फाग राग में कितना है हमने पुकारा

कहती हो पर कम सुनती मुझको

इसीलिए प्रणय चाह में तुम्हें पुकारा।


धीरेन्द्र सिंह

12.02.2025

19.50

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025

आलिंगन दिवस

  शब्दों का आलिंगन है

भावनाओं का है ज्ञान

वैश्विक आनिंगन दिवस

आत्मीयता की पहचान


देह ही क्या नेह है

स्पर्श उत्कर्ष क्या मान

शब्द कुशल संवाहक है

आदर भाव ही सम्मान


अंतर्राष्ट्रीय दिवस क्यों नकारे

वसुधैव ही है हमारा ज्ञान

शब्दादर भाव विनीत सुविज्ञ

आलिंगन दिवस का है अभिमान।


धीरेन्द्र सिंह

11.02.2025

21.13



लेटेंट

 रणवीर इलाहाबादिया

तुमने यह क्या किया

माँ अमूल्य अविनाशी

किस संस्कार में जिया


इंडिया गॉट लेटेंट

अभद्रता का है टेंट

समय ने असमय किया

किस समाज में है जिया


एक है अपूर्वा माखीजा

मातृत्व को तुमने खींचा

तुमने जो बोल दिया

नारीत्व को आहत किया


विरोध, बहिष्कार न्याय

सामान्य व्यक्ति का उपाय

रणबीर इलाहाबादिया

स्व को स्व से जला दिया।


युवाओं का घातक समूह

एक मंच रुग्ण सब व्यूह

युवा सोच बीमार बना दिया

लेटेंट ने जो व्यवहार किया।


धीरेन्द्र सिंह

11.02.2025

13.07



सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

इजहार

 #कुछ_तुम_लिखो_कुछ_हम_लिखे

#दैनिक_प्रविष्टि

#आज के विशेष रचनाकार

अविनाश शर्मा


    ✍️मेरे इजहार का अंजाम मिल जाता👌

                     --


मेरे  इज़हार  का  अंजाम  मिल  जाता  तो  अच्छा था,

मेरे इकरार को एक धाम मिल जाता तो अच्छा था


बहुत कुछ कह चुकी हैं हसरतें मजबूर सी पेशानियां

कभी इनपर इनायत गौर हो जाता तो अच्छा था


बहकती चाहतों को महकता एहसास तो मिले

दहकती आग में चिराग खिल जाता तो अच्छा था


कहना ही मेरे वश में इजहार करते रहता हूँ 

अंजाम दिल जाम बन जाता तो अच्छा था।


धीरेन्द्र सिंह

11.02.2025

09.51

साली जी

 महाकुम्भ ना पहुंचा पत्नीजी घुड़कीं

साली जी बोलीं आओ लगाएं डुबकी


आमंत्रण की यह मिठास दी हुलास

सड़क जाम देख हुई विचलित आस

खिलते एक प्रस्ताव की ऐसी कुड़की

साली जी बोलीं आओ लगाएं डुबकी


महाकुम्भ आस्था हुई और बलवती

ईश्वरीय प्रेरणा से मिली ऐसी सहमति

पत्नी जी जब सुनीं लगाई झिड़की

साली जी बोलीं आओ लगाएं डुबकी


कौन जाने किसका कहां का आत्मसाथ

मौन साधे रचना संग था उत्पात

सड़क जाम साली जी लक्ष्य तट की

साली जी बोलीं आओ लगाएं डुबकी।


धीरेन्द्र सिंह

20.02.2025

17.51




तन्हाई

 गम की परछाइयाँ, साया बनी हैं

मन की गहराईयां, माया बनी हैं

तन्हाई का भी निराला सा अदब

नभ में सिसकियां, छाया बनी हैं


जोड़ डाला कई से पता ना चला

स्व डूबा झुरमुटों की दया बड़ी है

अपने से अलग हो जाता है ऐसे

तन्हाई पूछती कहां संख्या खड़ी है


तन्हाई देती है गहनतम तन्मयता

तन्हाई भेदी है, निजता घनी है

तन्हाई में सिसकियां एक अवसाद

तन्हाई खेती है, शुभता धनी है।


धीरेन्द्र सिंह

10.02.2025

12.47

शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

रिश्ते

 शीतलता सुगंध अद्भुत मलय है

रिश्ते भी ऐसे असीमित वलय हैं


प्रसिद्धि पहचान अद्भुत पनपना

श्रेष्ठ सुंदर सुरभि का ले सपना

कहीं से उलीचे कहीं का लय है

रिश्ते भी ऐसे असीमित वलय है


स्व से द्वय फिर जुड़ते ही जाएं

कुछ से दिल मौन कुछ को गाए

यहां का वहां का रिश्ता प्रलय है

रिश्ते भी ऐसे असीमित वलय है


हर तरंगित रिश्ते में स्व को जोड़ना

लगता कभी धारा को यूं ही मोड़ना

युक्ति कहे जुड़ जा कहता समय है

रिश्ते भी ऐसे असीमित वलय है।


धीरेन्द्र सिंह

08.02.2025

21.18




शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

आधे-अधूरे

 आधे-अधूरे ही रह गए होंगे

बेबसी को भी सह गए होंगे

एक जीवन को जीनेवाले ऐसे

एक तिनके सा बह गए होंगे


समय थपेड़ों सा बचना मुश्किल

हासिल कुछ तो कर गए होंगे

पुराने छूट गए टूटकर पड़े हैं

हृदय जब मुस्कराया नए होंगे


जिंदगी करवटों का बिस्तर है

कुछ सोए कुछ रच गए होंगे

सीमित दायरा होता है सभी का

कुछ रोये कुछ हंस गए होंगे


दौर स्वभाव है दौड़ते रहना

क्या मिला जो थक गए होंगे


तह तक पहुंचे उनका कहन अलग

शेष तो सामयिक बुलबुले होंगे।


धीरेन्द्र सिंह

06.25

08.02.2025



गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

बदलियां

 मेरी साँसों में छाई बदलियां हैं

हवाएं अनजानी चल रही हैं नई

सुगंध एक सा है शामिल सब में

दिल में गुनगुना रहे है बसंत कई


कौन घिर आया बिना आहट बेसबब

अदब की सुर्खियों में है तालीम नई

बदलियां शोख कभी खामोश लग रहीं

अदाओं में किसी के तो मैं शामिल नहीं


बरस जाएं तो बदलियों को आराम मिले

सिलसिले साँसों के रियाज कर रहे हैं कई

सुगंध मतवारी हवा संग छू रही ऐसे

शोखियाँ उम्र की दहलीज पर हो छुईमुई


कभी तन उड़ रहा तो मन रहे गुपचुप

बदलियां साँसों में छुपछुप करें खोज कई

एक एहसास की तलाश है जमाने में

कयास के प्रयास से मिल जाए सोच नई।


धीरेन्द्र सिंह

07.02.2025

10.35




बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

पल्लवन

 प्रणय का पल्लवन भी जारी है

दबोचती अक्सर दुनियादारी है


हृदय के मूल बसा रहता प्यार

अपना परिवेश भी देता खुमार

सम्मिश्रण यह धार दुधारी है

दबोचती अक्सर दुनियादारी है


क्यों खींचूं मन चाह है सींचता

क्यों रुकूँ परिवेश राह है खींचता

स्पंदनों में महकती धुन प्यारी है

दबोचती अक्सर दुनियादारी है


उम्र की पंखुड़ियों से है सजा प्यार

अनुभव की मंजुरियां हैं खिली बहार

समझ में बूझ करती चित्रकारी है

दबोचती अक्सर दुनियादारी है।


धीरेन्द्र सिंह

06.02.2025

10.15




संशय

 दिल दहलता जब संशय है

कितना गहरा क्या संचय है


अपने जपने का सिलसिला

इसी में युग को है दुख मिला

लोगों का लक्ष्य तो धनंजय है

कितना गहरा क्या संचय है


कष्ट अपनों का है असहनीय

राह पथरीली तो भी वंदनीय

दर्द ज्यादा पर मन संजय है

कितना गहरा क्या संचय है


दिल फट पड़ने की परिस्थितियां

संस्कार भी और निर्मित रीतियाँ

जूझता बूझता लड़ता सुसंशय है

कितना गहरा क्या संचय है।


धीरेन्द्र सिंह

05.02.2025

19.33 




मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025

मैसेज

 "किसने मना किया है"

वह बोल उठी 

और

उठा एक वलय

तत्क्षण मेरे मन मे

कि हां

गलत मैं ही हूँ,


बड़ा आसान होता है

कर देना टाइप

शुभ प्रभात या शुभ दिन

पर प्रतिदिन मात्र यही ?

नहीं न

फिर यदि कुछ टाइप किया जाए

तो निजता उभर आती है

और

रोक देती है यही सोच

प्रतिदिन टाइप करने से,


दो-तीन बार

हुआ है टाइप

हल्का उन्मुक्त संवाद

सहम कर थम कर

उसने भी किया है टाइप

जिसमें एक अलिखित

रेखा थी,

बस रुक गया

सहमकर नहीं

सम्मान से,


आज अचानक

हो गया संवाद

“इस बहाने मेरी याद तो आई”

टाइप की वह

और हो गया मैं हतप्रभ

हो गया टाइप

"रोज करता हूँ याद"

वह तत्काल टाइप की

"मैसेज किया करो न

किसने मना किया है।"


धीरेन्द्र सिंह

04.02.2025

22.06

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

शब्द

 शब्द को निहार कर

भाव को निथार कर

आप लिखे, पढ़ा किए

और मन मढ़ा किए


सृष्टि के विधान में

दृष्टि के सम्मान में

जो जिए पकड़ लिए

जीभर कर फहर लिए


लिख रहें और लिखिए

शब्द भाव न बदलिए

सत्य अभिमान लिए

अपने आसमान लिए


शब्द ही प्रारब्ध है

स्तब्ध ही आबद्ध है

एक जीवन के लिए

कतरन संजीवन के लिए।


धीरेन्द्र सिंह

03.02.2025

23.09

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

बसंत पंचमी

 बसंत पंचमी

दे बौद्धिक नमी

उत्सर्जित कल्पनाएं

सुसज्जित हों आदमी


सरस्वती अर्चना

आशीष की ना कमी

आसक्ति जितनी अधिक

ज्ञानवान उतनी ज़मी


हर घर निनाद हो

बसंत से हैं हमीं

यह परंपरा पूर्ण

सर्जनाएँ दे शबनमी।


धीरेन्द्र सिंह

01.02.2025

20.37