Nijatata काव्य

▼

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

मन

प्रतिदिन नई कल्पनाओं का भी आगमन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन है



नियंत्रण में समय जाता आमंत्रण की पहल
बहकने का इरादे को विवेक कहता संभल
सहन कर दमन कर रंगा बेढंगा सा गगन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन।है

भावनाओं की क्यारियों में अतृप्त पुष्प वाटिका
साधक का अभिनय कर रहे मिले कोई साधिका
झुलसे हुए तन में भी भभकती कहीं अगन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन है

सबकी अपनी सोच सबका अपना विश्लेषण
परालौकिक कोई सोचे किसी का सब है क्षण
हर कोई अपनी दुनिया में निमग्न मगन है
मन के पीछे तन है चाहतों का आचमन है।

धीरेन्द्र सिंह
20.11.2026
04.30

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें