Nijatata काव्य

▼

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

फिर ना आई

इल्दीहा दिल दिया बिल भी तो दिया
मिलने ना आई भभके दिल का दिया

खूब बातें दिल मिल बांटे ना कुछ छांटे
हृदय क्या विलय क्या होते क्या हैं नाते
उसका काम उसका नाम भाव हल्दिया
मिलने ना आई भभके दिल का दिया

तब खिला एकबार मिला टूटा सिलसिला
प्रणय रुग्ण भाव लगा गई थी तिलमिला
कर्म अठखेलियाँ नहीं वार्ता भाव बहा दिया
मिलने ना आई भभके दिल का दिया

इल्दीहा शब्द नहीं हृदय वेदना का चिंघाड़
भावना में तैरे बिना तत्क्षण प्यार लगे पहाड़
संवेदना अशिक्षित थी मिलन बिल तक जिया
मिलने ना आई भभके दिल का दिया ।

धीरेन्द्र सिंह
26.10.2026
08.55

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें